‘‘यही परम धन्य परमेश्वर की महिमा का सुसमाचार है,जो मुझे सौंपा गया था ।’’ (1 तीमुथियुस 1:11)
तुम यीशु के एलची हो, दुनिया को खुश खबरी दो ।।
1.हाथों में इंजील मुकद्दस, लेकर आगे बढ़ना है;बहर-ओ-बर को चीर के सैना के सिरों पर चढ़ना है,खोफ न हरगिज हो ।(2)
2.याद है तुम को हुक्म खुदा का, किस हद तक माना तुम ने;दुनिया की हदों तक उस के नाम को ले जाना तुम ने,सुन लो, फिर सुन लो ।
3.नूर हो तुम नूर के फरजन्द, दुनिया में लहराओ तुम;चरणी के मासूम मसीह को दुनिया में चमकाओ तुम,हर दिन रोशन हो ।
‘‘मसीह यीशु के अच्छे सिपाही की नाई मेरे साथ दुःख उठा ।’’(2 तीमुथियुस 2:3)
1.हम हैं सिपाही यीशु के,... फतह में बढ़ते हैं आगे;हाथ में रुह की तेज तलवार,... जिस से है दुश्मन की हार;लड़ने से हम को रोके कौन ?... कि यीशु है सरदार, कप्तान;उस के नाम में बढ़ेंगे,... और हमेशा जीतेंगे ।जल्द दुनिया को छोड़ेंगे,... और जंग होगी बन्ध;तब आसमान मैं पहुँचेंगे,... होकर फतहमन्द;जितने जंग में रहेंगे,... यहाँ वफादार;बाप के हाथ से पाएँगे,... फतह का इनाम ।
2.ढ़ाल हम विश्वास की लेकर के,... शैतान का सामना हम करते;बाँधते रब्ब के सब हथियार,... जिन में मिलती एक तलवार;उस के कलाम के हुक्मों को,... मान कर बढ़ते निडर हो;यीशु देता है फतह,... हाँ, हर रोज हल्लेलूयाह ।
3.क्या तुम लड़ाई में हो हारते,... या कभी पीछे हो हटते ?यीशु सामर्थ देवेगा,... और एक प्रतापी फतह;तब खुशी तारीफ हम्द के साथ,... अन्धकार को तुम करो नाश;खोए हुओं को बचाओ,... सनातन ज्योति में ले आओ ।