CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 594

धार्मिकता का सूरज

dhaarmikata ka sooraj

More
‘‘धार्मिकता का सूर्य उदय होगा ।’’ (मलाकी 4:2)
धार्मिकता का सूरज उदय अब होगा,पंखो में चंगाई तुम को देगा ।।
1.पाप के अन्धकार में तुम जो थे, श्राप और दण्ड के पात्र भी थे;धार्मिकता के सूरज के पास आओगे, नित्य तुम्हारे ऊपर चमकेगा ।
2.कृपा और सच्चाई यीशु से आयी, शीघ्र आओ और अनुग्रह पाओ;बहुतायत कृपा से अब तुम, अनुग्रह पर अनुग्रह पाओ ।
3.जितनों ने उस की तरफ देखा, चेहरे उन के भी प्रकाशित हुए;स्वर्गीय प्रभु की ओर यदि देखोगे, किरणों से प्रकाशित तुम होगे ।
4.यहोवा के तेज से भवन भरा है, सभों ने देखी है महिमा उस की;दण्डवत करो उसी प्रभु को, मसीह के तेज से भरपूर हो के ।
5.राज्य के लिए प्रभु ने योग्य बनाया, उस प्रभु के तुम अब आधीन हो जाओ;नम्रतापूर्वक आज्ञाकारी हो, चलते जाओ अन्त तक यीशु-साथ ।

Back to Siyon Ke Geet