CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 598

मसीह को देख कर

maseeh ko dekh kar

More
(इब्रानियों 12:1, 2)
1.मसीह को देख कर, आगे बढूं मैं, सिय्योन की यात्रा में;संसार को पीछे छोड़कर मैं पहुँचू महिमित उस देश में,यीशु के अनुग्रह में रहूँ, सुरक्षित उस के हाथों में;आनन्दित हृदय से प्रशंसा करते, पहुँचूं उस देश में ।कितना सुन्दर जीवन यह, महिमा से भरपूर है;सदा सर्वदा ख्रिस्त के साथ रहकर,महिमा करूँगा मैं, महिमा गाऊँगा मैं ।।
2.संसार में रहते, दुःख और संकट में उसकी शरण में रहूँ;आए विपत्ति, परीक्षा जब जब, विजयी मैं बनूँ;प्रभु के लिए ही जीऊँ मैं, उसी के पद-चिन्हों पर चलूँ;आत्मा, प्राण, शरीर भी, प्रभु को सौंप कर, सेवा मैं उस की करुँ ।
3.यह संसार मेरा घर नहीं है, हूँ मैं विदेशी यहाँ;छाया सा जीवन बिताकर मैं जाऊँ, महिमित देश में;मेरे लिए बिनती करने, महायाजक यीशु है वहाँ;ख्रिस्त का संगी-वारिस होकर मैं भी, रहूँगा उस के साथ में

Back to Siyon Ke Geet