"इस राज्य को पाकर जो हिलने का नहीं |" (इब्रानियों Hebrews 12:28)
यीशु का राज्य अटल है, वह हिलने का नहीं,प्रकाशमान राज्य जो, युगानुयुग रहेगा, राज्य प्रभु का ||
1.मसीह के राज्य का सिंहासन अति महान है,चोखे सोने से भी अधिक प्रकाशित वह है,उसके चारों और परमेश्वर की महिमा है,जय जो पाए, वही उससे निश्चय पाएगा |
2.राज्य प्रभु यीशु का जो, नाशमान नहीं है,अनन्त प्रेमी पिता उसे स्थिर किया है,राज्य अनन्त प्रभु यीशु मसीह का जो है,युगानुयुग राज्य वही निश्चय करेगा |
3.यीशु के लोहू के द्वारा धोए जाते जो,पाप की शुद्धि इस संसार में निश्चय पाते वो,स्वर्ग का राज्य में प्रवेश करेंगे ऐसे ही लोग,आनन्दित वे होंगे देखकर उसके चेहरे को |
4.अपने राज्य की महिमा में बुलाया है तुम्हें,नम्रता और भक्ति से सब स्थिर वे रहें,यदि अन्त तक विश्वास में बने रहोगे,धार्मिकता का मुकुट मसीह देगा, तब तुम्हें |
5.जितने राज्य इस जगत के नाश होंगे सभी,राज्य प्रभु का युगानुयुग रहेगा वहीं स्थिर,धार्मिकता और शान्ति से, राज्य करेगा प्रभु,आज ही क्या तुम प्रभु के राज्य में प्रवेश करोगे ?