(भजन - 67)
ईश्वर हम पर अनुग्रह करे... आशीष हम को देवे,(2)अपने मुँह का पूरा प्रकाश... हम पर चमकाए ।।(2)
1.तेरी गति सब पृथ्वी के ऊपर... प्रगट भी हो जाए,जातियों में भी तेरी मुक्ति... पूरी पहचानी जाए ।
2.हे परमेश्वर देश देश के लोग सब... धन्यवाद तेरा करें,देश देश के लोग सब मिलकर तेरा... धन्यवाद सारे करें ।
3.राज्य राज्य के सब आनन्द करें... जय जयकार मनाएँ,क्योंकि तू देश देश के लोगों का सारे,... न्याय धर्म से करें ।
4.हे परमेश्वर देश देश के लोग सब... धन्यवाद तेरा करें;देश देश के लोग सब मिलकर तेरा... धन्यवाद सारें करें ।
5.भूमि ने अपनी उपज हमें दे दी... बढती है कैसी घनेरी,प्रभु जो है हमारा परमेश्वर... आशीषें देगा भारी ।
6.परमेश्वर हमको आशीष देगा... स्वर्गीय स्थानों में भारी,पृथ्वी भर की जातियाँ सारी... डर मानेंगी भारी ।