CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 616

सभी समय, सभी समय

sabhee samay, sabhee samay

More
"सदा आनन्दित रहो |" (1 थिस्सलुनिकियों Thessalonians 5:19)
सभी समय, सभी समय, सभी समय आनन्द है,क्योंकि प्रभु यीशु साथ मेरे है ||
1.संसार की हर वस्तु कूड़ा समान हे है, हरेक मनुष्य को मिट्टी होना है,प्रिय प्रभु यीशु ही मित्र जब मेरा है, घटी नहीं मुझे आनन्द ही है |
2.माता-पिता मेरे चाहे गुजर जाएँ, मित्र भी सब चाहे दूर हो जाएँ,राजा यीशु ख्रिस्त सदा का मित्र है, घटी नहीं मुझे, न चिन्ता है |
3.रक्षक मेरा वह, न सोता, न ऊँघता, प्रेम और धीरज्से रक्षा करता,दस हजार चाहे मेरे पड़ोस में गिरे, चिन्ता नही मुझे, डर नहीं है |
4.रहता हूँ संसार में, जैसे सराय में मैं, स्वर्ग ही मेरा ---- निवास-स्थान है,अनन्तकाल तक वहाँ ही रहूँगा मैं, कैसे कहूँ ये जग मेरा घर है |
5.मनुष्य चाहे मुझे दोषी भी ठहराएँ, मेरा नाम मिट्टी में चाहे मिलाएँ,बदले में न बोलूं, चुप ही रहूँगा मैं, यीशु जैसे क्षमा करूँगा मैं |
6.कितनी परीक्षा, विपत्ती या दुख आए, दुष्ट शैतान मुझ से लड़ने आए,न डरूँगा उस से हानि नहीं मुझे, जयवन्त प्रभु यीशु साथ मेरे हैं |
7.शान्ति देनेवाले, चाहे मुझे छोड़ जाएँ, सारे सहायक भी मुँह मोड़ लेंवे,स्वर्गीय शान्ति का कर्ता यीशु ही है, उसी के पीछे-पीछे चलूँ मैं |
8.यीशु के हाथ के सहारे खड़ा रहूँ, प्रभु-शक्ति से शत्रु पर जय पाऊँ,वचन की तलवार और धनुष लेकर मैं, जयवन्त बनूँगा अब, योद्धा जो हूँ |

Back to Siyon Ke Geet