क्रूस ही तेरा निशान आगे बढ् ऐ जवान,पीछे न हटना कभी, यिशु है तेरी चट्टान ||
1.नैय्या तेरी मझधार में डूबी, कौन लगाएगा पार ?केवल यीशु हो सकता है, तेरी नैय्या की पतवार |
2.तेरे ही खातिर आया जगत में, तुझ को बचाने को,तेरे ही लिए यीशु ने खोला, मुक्ति के द्वारा को |
3.सब के लिए है सुसन्देश, उसी के प्यार का,सबके दिलों का प्यारा मसीहा, राजा है शान्ति का |