CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 708

हे प्रभु तेरे संग मुझे

he prabhu tere sang mujhe

John 6:68

More
"हे प्रभु हम किस के पास जाए? अनत जीवन की बातों तो तेरे ही पास है |" यूहना John 6:68
हे प्रभु तेरे संग मुझे रहना है,हे प्रभु मेरे संग तुझे सदा चलना है ||
1.विश्वास तुझ में जो करता है ... अविनाशी हो जाता है,हे प्रभु ले ले मुझे तेरी बाहों में ... तुझे छोड़ मैं जाऊँ कहाँ |
2.मार्ग और सच्चाई तू है ... जीवन भी तुझ में ही है,हे प्रभु ले ले मुझे तेरे राज्य में ... तुझे छोड़ मैं जाऊँ कहाँ |
3.शरण तेरी जो आता है ... प्रेम तेरा वह पाता है,हे प्रभु ले ले मुझे तेरे शरण में ... तुझे छोड़ मैं जाऊँ कहाँ |
4.मनुष्य की बातों न सुनूंगा ... तेरी आज्ञा मानूंगा,हे प्रभु ले ले मुझे तेरे चरणों में ... तुझे छोड़ मैं जाऊँ कहाँ |
5.आत्मा प्राण शरीर सब मेरे ... सब कुछ तुझ को मैं सौंपता हूँ,हे प्रभु ले ले मुझे तेरी गोद में ... तुझे छोड़ मैं जाऊँ कहाँ |
6.जब तक ये जीवन है मेरा ... तेरे लिए जीऊँगा,हे प्रभु ले ले मुझे तेरी आड़ में ... तुझे छोड़ मैं जाऊँ कहाँ |
7.अनन्त जीवन की बातों तो ... प्रभुजी तेरे पास है,हे प्रभु ले ले मुझे तेरे साथ में ... तुझे छोड़ मैं जाऊँ कहाँ |

Back to Siyon Ke Geet