CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 81

यहोवा परमेश्वर महिमा तुम्हारी

yahova parameshvar mahima tumhaaree

More
‘‘उसी को परमेश्वर ने प्रभु और उद्धारकर्ता ठहराकर सर्वोच्च कर दिया ।’’ (प्रेरित 5:31)
यहोवा परमेश्वर महिमा तुम्हारी हो,तुम यीशु त्राता और तुम ही विधाता हो;यहोवा परमेश्वर ।।
1.स्वर्ग में विराजमान, सब से महान हो,सब अधिकारीयों में तुम ही प्रधान हो;राजाओं के राजा और प्रभुओं के प्रभु हो,स्वर्ग, भूलोक के तुम ही प्रभु हो;जय जय करते, धन्य तुम ही हो ।
2.स्वर्ग प्रभु छोड़कर के जग में तुम आए हो,प्राण बलिदान करके हम को बचाए हो;जिन्दा होकर प्रभुजी जीवन दिलाए हो,अपरम प्रेम प्रभु तुम ही दिखाए हो;दण्डवत करते गौरव तुम्हारा हो ।
3.युग-युग मण्डली में महिमा तुम्हारी हो,सब प्राणी कहें तुम ही यहोवा हो;तुम प्रभु आदि और तुम प्रभु अन्त हो,सारे जगत के तुम ही प्रभु हो;आदर प्रशंसा युग-युग तुम्हारी हो ।

Back to Siyon Ke Geet