CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 88

सुन्दर रक्षक मेरे !

sundar rakshak mere !

More
‘‘यहोवा तेरा रक्षक है ।’’ (भजन 121:5)
1.सुन्दर रक्षक मेरे ! प्रभु... अपने लोहू से मुझ को तू धो ले;आत्मा से अपने तू भर दे मुझे... अपना तू बिलकुल बना ले ।सुन्दर रक्षक मेरे ।
2.सामर्थी सिरजनहारे ! प्रभु... अपने वचन के द्वारा नया जन्म दे;पुरानी चीजें मिटा दे मुझे... नई सृष्टि बना दे ।
3.हमारे तारणहारे ! प्रभु... टूटी किश्ती को पार अब लगा दे प्रभु;नैया डूबने से बचा दे मुझे... स्वर्ग सिय्योन तू पहुँचा दे ।
4.शारोन के नरगिस प्यारे ! प्रभु... अपनी सुगन्ध मुझे अब सुंघा दे प्रभु;आनन्द से मन को तू भर दे मुझे... सुन्दरता अपनी दिखा दे ।
5.जय जय हम गाएँ सारे ! प्रभु... अपनी महिमा हम को दिखा दे प्रभु;प्रेम अपना क्रूस का समझा दे हमें... छाए में सब को छिपा ले ।

Back to Siyon Ke Geet