CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 95

गाएँगे हम तेरी स्तुति

gaenge ham teree stuti

More
‘‘वह प्रतापी राजा कौन है ? परमेश्वर जो सामर्थी औरपराक्रमी है, परमेश्वर जो युद्ध में पराक्रमी है ।’’ (भजन 24:8)
गाएँगे हम तेरी स्तुति हे प्रभु महान,करेंगे हम तेरी भक्ति और आदरमान ।।
1.प्रभु यीशु धनी होकर, कंगाल हुआ सब कुछ देकर;ताकि तेरी कंगाली में हम, हो जाए धनवान ।
2.ईश्वर के स्वरुप में होकर, माना नहीं जानबुझकर;दास बना, शून्य हुआ, लिया अपमान ।
3.परखा गया सब बातों में, हमारी नाई तू प्रभु;निर्दाष निकला प्रभु यीशु तू, हुआ जयवान ।
4.न तो तू ने पाप किया और, छल की बातें नहीं भी निकली;गाली नहीं, धमकी नहीं, कैसा शुद्ध जीवन ।
5.तुच्छ जाना गया तू प्रभु, मनुष्यों का त्यागा हुआ तू;दुःखी पुरुष वेदनापूर्ण, रोग से पहचान ।
6.हमारे बदले में प्रभु, धायल हुआ कुचला गया तू;अन्तिम वचन पूरा किया तू, दे के अपना प्राण ।
7.महा पराक्रम से प्रभु, जीवित हुआ बहुत ही अद्भुत;जय-जयकार का डंका बजाकर, हुआ विजयवान ।

Back to Siyon Ke Geet